छिंदवाड़ा, जीशान अंसारी। छिंदवाड़ा पहुंचे कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के छिंदवाड़ा विकास मॉडल की जमकर सराहना की। शिकारपुर में आयोजित कांग्रेस के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि कमलनाथ मॉडल ऑफ गवर्नेंस की चर्चा देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में भी हुई है। हरीश चौधरी ने कहा कि छिंदवाड़ा में विकास के साथ प्रशासन और बेहतर गवर्नेंस को लेकर किए गए काम दूसरे क्षेत्रों के लिए भी उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मध्य प्रदेश को छिंदवाड़ा के विकास मॉडल से सीखने की जरूरत है। कांग्रेस प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा में पार्टी का संगठन और कार्यकर्ता मजबूत हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।
कांग्रेस प्रशिक्षण कार्यक्रम, हरीश चौधरी बोले- कमलनाथ मॉडल से पूरे MP को सीखने की जरूरत
00:00/01:25

Saurabh Shukla
15 अगस्त 2026, 08:45 pm IST
Saurabh Shukla15 अगस्त 2026, 08:45 pm IST
Latest News

देशभर में आज से होने वाली 3 दिवसीय बैंक हड़ताल टली:IBA और बैंक यूनियनों की देर रात बैठक में बनी सहमति, 5-डे वर्किंग पर बनेगी हाई लेवल कमेटी

डीएमजेड में संदिग्ध बारूदी सुरंग धमाका: दक्षिण कोरिया ने यूएन कमांड के साथ शुरू की संयुक्त जांच, 3 सैनिक घायल

मौनी रॉय: नागिन से बॉलीवुड की ग्लैमर क्वीन तक का सफर किया तय, मनाएंगी 40वां जन्मदिन

टॉम बैंटन का शतक, श्रीलंका को 223 रन से रौंदकर इंग्लैंड ने 2-1 से जीती वनडे सीरीज

बेंगलुरु : एयरपोर्ट पर दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश के दौरान इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया

बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल टली, आईबीए-यूएफबीयू में बनी सहमति

ओपनर्स ने बहुत अच्छी नींव रखी, लेकिन फिर हम मिडल ओवर्स में अटक गए: शाई होप

'उपलब्धियां अपने आप आती हैं, मेरा फोकस हमेशा टीम के लिए खेलना रहा', 15,000 वनडे रन पूरे करने के बाद बोले विराट कोहली

कोहली को उनके अंदाज में खेलने दें, वे आपके लिए मैच जीतेंगे: कप्तान गिल


