दमोह,राजेन्द्र तिवारी। बटियागढ़ में इन दिनों श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। वृंदावन धाम के स्वामी रसराज जी महाराज के मुखारविंद से कथा का रसपान करने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। बुधवार शाम कथा के तीसरे दिन व्यास पीठ से स्वामी जी ने भागवत उपदेश, विदुर-मैत्रेय संवाद, सतीश चरित्र और ध्रुव चरित्र जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान श्रोताओं को आध्यात्मिक संदेश भी दिए गए। इस अवसर पर बटियागढ़ में संचालित निशुल्क सुरभि गौशाला के सदस्यों का सम्मान भी किया गया। वहीं कथा के बीच एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब एक गाय और उसका बछड़ा मंच पर विराजमान दिखाई दिए, जिसने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया।
श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंच पर दिखा अनोखा दृश्य
00:00/01:19

Saurabh Shukla
16 सितंबर 2026, 10:46 am IST
Saurabh Shukla16 सितंबर 2026, 10:46 am IST
Latest News

एशियाई खेलों में पुरुषों की मैराथन में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीतने पर सावन बरवाल को बधाई: प्रधानमंत्री मोदी

भारत आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करेगा: संयुक्त राष्ट्र में जयशंकर

एशियन गेम्स: ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद कोच रवींद्र ने कहा, 'थाईलैंड में कबड्डी लोकप्रिय हो रही है'

जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर राष्ट्रीय नियंत्रण का समर्थन किया

एशियन गेम्स: ट्रिपल जंप में चीन के वेन ने 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा; जापान और बहरीन ने जीते मैराथन खिताब

यश चोपड़ा : रोमांटिक फिल्मों के 'बादशाह', कई कलाकारों को बनाया सुपरस्टार

भारत के खिलाफ उनके घर में खेलना हमेशा एक चुनौती होती है: शाई होप

चीन-अमेरिका संबंधों के विकास के लिए नई उम्मीद तय करें

एशियन गेम्स: जापानी शटलर को 21-9, 21-13 से मात देकर सिंधु क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं




