हैदराबाद। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की एक प्रमुख अनुसंधान प्रयोगशाला, राष्ट्रीय भू-भौतिकीय अनुसंधान संस्थान (एनजीआरआई), हैदराबाद ने प्रोजेक्ट कर्मियों के विभिन्न 9 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है। सीएसआईआर-एनजीआरआई की ओर से जारी 9 रिक्तियों में प्रोजेक्ट असिस्टेंट-II (पीए-II) का 1, प्रोजेक्ट एसोसिएट- I (पीएटी-I) के 4, प्रोजेक्ट एसोसिएट-I/II (पीएटी-I/II) का 1 और प्रोजेक्ट एसोसिएट-II (पीएटी-II) के 3 पद शामिल हैं।

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार सीएसआईआर-एनजीआरआई की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार कंप्यूटर साइंस के साथ बीएससी; बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) में मास्टर डिग्री - फाइनेंस; जियोफिजिक्स/एप्लाइड जियोफिजिक्स/मरीन जियोफिजिक्स/एक्सप्लोरेशन जियोफिजिक्स टेक्नोलॉजी/जियोसाइंसेज/अर्थ साइंसेज में एमएससी/एमएससी (टेक)/एमटेक/एमएस/एकीकृत एमटेक/एकीकृत एमएस; जियोलॉजी/एप्लाइड जियोलॉजी/केमिस्ट्री/वॉटर रिसोर्सेज/हाइड्रोलॉजी/हाइड्रोजियोलॉजी/जियोइन्फॉर्मेटिक्स/रिमोट सेंसिंग और जीआईएस में एमएससी/एमएससी (टेक)/एमटेक/एमएस/एकीकृत एमटेक होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास पद के अनुसार निर्धारित प्रासंगिक क्षेत्र में 2 वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी जरूरी है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणा इंटरव्यू के तारीख के हिसाब से की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

इन सभी रिक्तियों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 20,000 से 35,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

वॉक-इन इंटरव्यू पद के अनुसार 17, 19 और 21 अगस्त को 'सीएसआईआर-नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट, एनजीआरआई मेट्रो स्टेशन के पास, उप्पल रोड, हैदराबाद, तेलंगाना-500007' पते पर आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए उम्मीदवारों का केंद्र पर रिपोर्ट करने का समय सुबह 8:30 से 10 बजे के बीच तय किया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर पहुंचने के अलावा अपने साथ भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।