शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अमरपाटन में साइबर जागरूकता अभियान आयोजित

Advertisement
अमरपाटन, नरेंद्र ।अमरपाटन शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अमरपाटन के परिसर में गुरुवार को साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से साइबर जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में एसडीपीओ ख्याति मिश्रा, थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते, महाविद्यालय के प्राचार्य वर्मा जी, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, महाविद्यालय स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराधों के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी कॉल, लिंक व ओटीपी के माध्यम से लोगों को ठगा जा रहा है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे सतर्क रहें, अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके सामाजिक और पारिवारिक जीवन को भी प्रभावित करता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए संदेश को उपयोगी बताते हुए साइबर अपराधों के प्रति सजग रहने की बात कही।
