दमोह, राजेन्द्र तिवारी। नरसिंहगढ़ में हज़रत बाबा सैय्यद तैय्यब अली शाह शहीद रहमतुल्लाह अलैह का 245वां उर्स बड़े ही शानो-शौकत और अकीदत के साथ मनाया गया। उर्स की शुरुआत बाबा तैय्यब अली के मुरीदों द्वारा चादर शहरगश्त निकालकर दरगाह पर पेश करने के साथ हुई, जिसके बाद विधिवत उर्स का आगाज किया गया। उर्स में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से करीब 50 हजार से अधिक जायरीन पहुंचे और बाबा की दरगाह पर चादर, खुशबू एवं तबर्रुक पेश कर दुआएं मांगीं।


उर्स के दौरान देर रात तक भव्य कव्वाली कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मशहूर कव्वाल जुनेद सुल्तानी ने सूफियाना कलाम पेश कर समां बांध दिया। कव्वालियों पर जायरीन झूम उठे और पूरी रात अकीदत का माहौल बना रहा। सुबह बाबा की दरगाह पर फातिहा पढ़ी गई तथा लंगर तकसीम किया गया।


कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (IPS) ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटैल, पूर्व विधायक अजय टंडन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र कटारे, सिद्धार्थ मलैया, अजय पटेल, महेंद्र दुबे, पत्रकार राजेंद्र बिदौलिया, नरसिंहगढ़ सरपंच एवं अनवर उस्ताद सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।


उर्स में सीएसपी एचआर पांडे, तहसीलदार वृदेश पांडे, सीएमएचओ डॉ. राकेश कुमार अठया, देहात थाना प्रभारी अमित गौतम, टीआई फेमिदा खान, चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी, शिवनारायण यादव सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. जुगराज पटेल सहित टीम तैनात रही।


उर्स अध्यक्ष दाऊद सौदागर, आसिफ अंजुम, गुड्डू मिस्त्री, पप्पू मिस्त्री, नादिर खान सहित कमेटी के सदस्यों एवं क्षेत्रीय लोगों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन आसिफ अंजुम ने किया। उर्स में सभी वर्गों के लोगों ने सहभागिता निभाई और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।


जायरीनों की सुविधा के लिए पिछले आठ वर्षों से लगातार नफीस खान, माजिद, इरफान और आबिद खान की टीम द्वारा निशुल्क ठंडे पानी की व्यवस्था की जा रही है। आयोजन में माइसेम फैक्ट्री, पुलिस विभाग, विद्युत विभाग एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी विशेष सहयोग रहा।