Monday, March 9, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशअनूपपुर अलग संस्कृति, अलग आस्था": नेता प्रतिपक्ष ने आदिवासी समाज की परंपराओं को सम्मान देने की पैरवी की

अलग संस्कृति, अलग आस्था": नेता प्रतिपक्ष ने आदिवासी समाज की परंपराओं को सम्मान देने की पैरवी की

Post Media
News Logo
PeptechTime
9 मार्च 2026, 09:13 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

अमरकंटक,जीतेंद्र यादव। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि आदिवासी समाज की अपनी अलग संस्कृति, परंपरा और आस्था है, जिसे लंबे समय से उचित पहचान नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज द्वारा अलग धर्म कोड की मांग उनकी सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।


उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश के अन्य राज्यों में रहने वाले आदिवासी समाज की परंपराओं और विश्वासों को सम्मान मिलना चाहिए। यदि आदिवासी समाज अपनी पहचान के लिए आवाज़ उठा रहा है, तो सरकार को इस मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। सिंघार ने आदिवासी समाज से अपील करते हुए कहा कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात सरकार और देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचाएं, ताकि उनकी सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को उचित मान्यता मिल सके।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)