पोरदेनोने (इटली)। इटली के पोरदेनोने शहर में आयोजित विश्वस्तरीय फर्नीचर एवं इंटीरियर डिज़ाइन अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में भारत सहित दुनिया भर के प्रतिष्ठित उद्योगपतियों, उद्यमियों और इंटीरियर डिज़ाइनरों का समागम देखने को मिला। इस भव्य आयोजन में अत्याधुनिक तकनीक, नवीन डिज़ाइन, आधुनिक फर्नीचर और पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों का शानदार प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शनी के दौरान दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर के प्रमुख पंडित सुधीर शर्मा ने कुरुकुमा रेस्टोरेंट के संचालक आशिफ़ खान के साथ विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने भारत और अन्य देशों से आए व्यवसायियों के साथ व्यापारिक सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के विषयों पर सार्थक चर्चा की।


WhatsApp Image 2026-10-22 at 12.47.40 PM


इस अवसर पर आयोजित विशेष 'दशहारा मिलन' समारोह में हॉलैंड निवासी अमरीश डागा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ जयपुर एवं जोधपुर से आए प्रमुख व्यवसायियों ने भी हिस्सा लिया। उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को विजयादशमी की बधाई दी और भारतीय संस्कृति व भाईचारे का संदेश प्रसारित किया। पंडित शर्मा ने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंच न केवल व्यापारिक संबंधों को मजबूत करते हैं, बल्कि विदेशों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं को एक नई व विशिष्ट पहचान भी प्रदान करते हैं।