बीजिंग, 17 मई । पेइचिंग समयानुसार 16 मई को, भारत के गांधीनगर में एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप जारी रही। उस दिन आयोजित तीनों भार वर्गों में, चीनी भारोत्तोलन टीम ने 8 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीते।

लियाओ गुइफांग ने महिलाओं के 77 किलोग्राम वर्ग में तीनों स्वर्ण पदक जीते। परिणाम इस तरह रहा, स्नैच 118 किलोग्राम, क्लीन एंड जर्क 147 किलोग्राम, कुल 265 किलोग्राम।

थू यी ने पुरुषों के 94 किलोग्राम वर्ग में तीनों स्वर्ण पदक जीते। परिणाम कुछ इस प्रकार रहा, स्नैच 175 किलोग्राम, क्लीन एंड जर्क 211 किलोग्राम, कुल 386 किलोग्राम।

फेंग छुइटिंग ने महिलाओं के 86 किलोग्राम वर्ग में स्नैच और कुल भार में दो स्वर्ण पदक और क्लीन एंड जर्क में एक रजत पदक जीता। परिणाम इस प्रकार रहा, स्नैच 127 किलोग्राम, क्लीन एंड जर्क 143 किलोग्राम, कुल 270 किलोग्राम। क्लीन एंड जर्क का खिताब बहरीन के मारुशचक ने 145 किलोग्राम के भार के साथ जीता।

चार दिनों की प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद, चीनी भारोत्तोलन टीम ने कुल 16 स्वर्ण, 11 रजत और 8 कांस्य पदक जीते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)