छतरपुर। Delhi Public School Chhatarpur के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा में 97 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की, जबकि 55 प्रतिशत विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन अंक हासिल कर उल्लेखनीय सफलता दर्ज की।


विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में शाश्वत सिंह गौर ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शिवांश सिंह ने 89.8 प्रतिशत एवं नैतिक निरंजन ने 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।


विभिन्न विषयों में विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त सर्वोच्च अंकों में फाइन आर्ट्स में 99, मार्केटिंग में 97, जीवविज्ञान में 96, इतिहास एवं राजनीति विज्ञान में 95-95, फिजिकल एज्युकेशन में 95, भूगोल में 94, अंग्रेजी एवं बिजनेस स्टडीज में 92-92 तथा अर्थशास्त्र में 90 अंक प्राप्त किए गए।


विद्यालय के प्राचार्य एवं प्रबंधन समिति ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही इस सफलता का श्रेय शिक्षकों की मेहनत एवं अभिभावकों के सहयोग को देते हुए सभी की सराहना की गई।