बीजिंग। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा आयोजित पहली बुद्धिमान रोबोट अनुप्रयोग कौशल प्रदर्शनी का चच्यांग प्रांत में कार्यक्रम 20 सितंबर को हांगचो शहर के यूहांग जिले में आयोजित हुआ। इस मौके पर 300 से अधिक बुद्धिमान रोबोट एक साथ सामने आए।बताया जाता है कि आजकल के रोबोट अकेले काम नहीं करते, बल्कि बहु-उपकरण टीम का सहयोग करते हैं। चच्यांग प्रांत के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग द्वारा स्वतंत्र रूप से विकसित पानी में गश्त और बचाव के लिए बुद्धिमान उपकरण चार भागों से गठित है।
मानवरहित जहाज ड्रोन से लैस है, जो पानी के ऊपर हवाई क्षेत्र में गश्त कर सकता है और रात के समय रोशनी दे सकता है। पुलिस बायोमिमेटिक मछली पानी के नीचे गश्त कर सकती है। फ़्लाइंग लाइफ़बॉय पानी में गिरे व्यक्ति तक सटीक ढंग से पहुंच सकता है और 24 घंटे बिना चालक के बचाव कार्य चला सकता है। वहीं, जीवन समर्थन फ्लोटेशन डिवाइस पानी में गिरे व्यक्ति को सीधे किनारे तक वापस ला सकता है।
बता दें कि वर्तमान प्रदर्शनी से न सिर्फ विविध बुद्धिमान रोबोट सामने आए, बल्कि ज्यादा बुद्धिमान रोबोट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी में शामिल कराया जा सकेगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)




