बीजिंग, 13 मई । चीन राज्य रेलवे समूह के अनुसार इस वर्ष जनवरी से अप्रैल तक रेलवे निर्माण कार्य कुशलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा। देशभर में रेलवे अचल संपत्ति निवेश 200.8 अरब युआन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 3.2 प्रतिशत अधिक है। इसने क्षेत्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास को गति प्रदान करते हुए एक प्रभावी भूमिका निभाई है।
चीन राज्य रेलवे समूह के निर्माण विभाग के एक संबंधित अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष की शुरुआत से ही, चीन राज्य रेलवे समूह ने प्रमुख राष्ट्रीय रणनीतियों और क्षेत्रीय आर्थिक व सामाजिक विकास को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया है, राष्ट्रीय समर्थन नीतियों का पूरा लाभ उठाते हुए, वसंत ऋतु में निर्माण के सुनहरे अवसर का फायदा उठाते हुए, रेलवे की योजना और निर्माण में तेजी लाई है।
उन्होंने कहा कि इसी समय, चीन राज्य रेलवे समूह ने सभी सहभागी इकाइयों को निर्माण संसाधनों के समन्वय, निर्माण संगठन के अनुकूलन, सुरक्षा और गुणवत्ता प्रबंधन को मजबूत करने और प्रमुख परियोजनाओं के निर्माण में सकारात्मक प्रगति को बढ़ावा देने के लिए संगठित किया।
उन्होंने आगे कहा कि अगले चरण में, चीन राज्य रेलवे समूह "15वीं पंचवर्षीय योजना" में निर्धारित प्रमुख रेलवे निर्माण कार्यों को पूरी तरह से कार्यान्वित करेगा, वैज्ञानिक और व्यवस्थित तरीके से रेलवे नियोजन और निर्माण को बढ़ावा देगा, रेलवे नेटवर्क के पैमाने और गुणवत्ता में लगातार सुधार करेगा, विश्व स्तरीय आधुनिक रेलवे नेटवर्क के निर्माण में तेजी लाएगा और देश में उच्च गुणवत्ता वाले आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने के लिए मजबूत समर्थन प्रदान करेगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

