सतना ,अंबिका केशरी। जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र के गोबरांव कला गांव में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोत दी जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सुबह लगभग 10 बजे ग्रामीणों ने मूर्ति की हालत देखी तो सड़क पर धरना देकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान उचेहरा- नागौद मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया। यह घटना तब हुई जब आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती का कार्यक्रम होगा। जानकारी के अनुसार अज्ञात लोगों द्वारा गोबरांव कला गांव के तिराहे पर स्थापित आंबेडकर प्रतिमा के चेहरे पर कालिख पोती गई है और प्रतिमा का एक हाथ भी तोड़ दिया गया है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सोमेश द्विवेदी के अलावा उचेहरा एवं नागौद थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास किया । ग्रामीणों का आरोप है कि बीते दिनों गांव के कुछ लोगों को बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ने की धमकी दी गई थी। ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और खंडित प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग की है। लगभग डेढ़ घंटे की समझाइश के बाद नाराज ग्रामीण नई प्रतिमा स्थापित किए जाने और दोषी आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्यवाही किए जाने की बात पर राजी हो गए है। प्रशासन द्वारा चित्रकूट से नई आंबेडकर प्रतिमा मंगाई जा रही है। उधर, ग्रामीणों ने पूजा पाठ के साथ नई मूर्ति की स्थापना करने की तैयारी भी कर ली है। एसडीएम सोमेश द्विवेदी ने फोन पर बताया कि स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है। नई प्रतिमा आते ही विधि विधान के साथ स्थापित करा दी जाएगी।
अम्बेडकर जयंती से चार दिन पहले असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा पर पोती कालिख, हाथ तोड़ा, नाराज ग्रामीणों ने किया चकाजाम
00:00/02:30

Saurabh Shukla
17 सितंबर 2026, 04:19 pm IST
Saurabh Shukla17 सितंबर 2026, 04:19 pm IST
Latest News

भारत और फिजी के बीच रक्षा संबंधों में नया मोड़, जेडब्ल्यूजी की बैठक में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

ला लीगा: संघर्ष कर रही वेलेंसिया का जिम्मा संभालने के बाद अगुइरे बोले- एक-एक कदम आगे बढ़ेंगे

'भविष्य में और भी सफलताएं मिलें,' पीएम मोदी ने भारतीय एथलीट्स को सराहा, राष्ट्रपति ने भी दीं शुभकामनाएं

भारतीय मूल की बोधना शिवानंदन ने इतिहास रचा, 11 साल की उम्र में बनीं सबसे युवा 'महिला ग्रैंडमास्टर'

'गेम ओवर' में दिखती है 'दृश्यम द कन्क्लूजन' की अनिश्चितता: रैपर कर्मा

भारत में प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण लेंगे नेपाल के 50 अधिकारी, कृषि सहयोग को मिलेगी मजबूती

भारत और साइप्रस ने कनेक्टिविटी, ट्रांसपोर्ट और समुद्री क्षेत्र को मजबूत करने के तरीकों पर की चर्चा

सैनिकों के सम्मान में दौड़ेगा अहमदाबाद, मैराथन को मिला हर्ष संघवी का समर्थन

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग




