भोपाल, जीतेंद्र यादव। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लेकर देशभर के ग्रामीण इलाकों तक 27 अप्रैल को ‘गौ सेवा सम्मान आवाहन अभियान’ आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत संत-समाज और गौ-प्रेमी विभिन्न तहसीलों में पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे।अभियान के दौरान प्रमुख मांगों में गौ माता को राष्ट्रमाता या राष्ट्रीय धरोहर का दर्जा देने, देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गौ संरक्षण के लिए सख्त केंद्रीय कानून बनाने की बात शामिल है।


भोपाल में इस अवसर पर लालघाटी गुफा मंदिर से सुबह 10 बजे एक विशाल गौ यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें प्रदेश और देशभर से संत-समाज के प्रतिनिधि और श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजकों का कहना है कि यह अभियान पूरी तरह शांतिपूर्ण और संवैधानिक दायरे में रहकर चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य गौ संरक्षण के प्रति जनजागरण करना और समाज में जागरूकता बढ़ाना है।