गैसाबाद, सुदीप नगरिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हटा-गैसाबाद में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत शक्ति माता मंदिर से डीजे बाजों के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए हनुमान गढ़ी तिगड्डा पहुंची। राम कुमार जी मंदिर में भारत माता की आरती के साथ सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया गया।


सम्मेलन में उपस्थित अतिथियों एवं वरिष्ठजनों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल एवं अमर ज्योति स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रचारक अजय खत्री, द्वारका प्रसाद मिश्र तथा जिला संगठन मंत्री भरत राय उपस्थित रहे। वहीं सूरज उपाध्याय, लक्ष्मण तिवारी, सोमचंद जैन, रिंकू श्रीवास्तव, नरेंद्र दुबे, जमना पटेल, सरपंच ललिता अहिरवार, मलथु अहिरवार सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों की सहभागिता से आयोजन स्थल पर विशेष उत्साह और राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला।