छतरपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले में इस बार भी महर्षि विद्या मंदिर, देरी रोड के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले की मेरिट सूची में अपना दबदबा कायम रखा।
विद्यालय की छात्रा रिद्धि शुक्ला ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं महक असाटी ने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा एवं सोनिया चौरसिया ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा धैर्य शिरंगी ने 96.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के कुल 108 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 15 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं 30 विद्यार्थियों ने 80 से 90 प्रतिशत, 32 विद्यार्थियों ने 70 से 80 प्रतिशत तथा 21 विद्यार्थियों ने 60 से 70 प्रतिशत के बीच अंक हासिल किए।
90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में रिद्धि शुक्ला 97त्न, धैर्य शिरंगी 96.6त्न, महक असाटी 96.4त्न, सोनिया चौरसिया 95.2त्न, सर्वेशा यादव 94त्न, आदर्श पाठक 93त्न, अमन सिंह 92.6त्न, नियति चौरसिया 92.4त्न, वैष्णवी अनुरागी 92.2त्न, आस्था चौरसिया 91त्न, एलिस सोनी 90.8त्न, ऋषभ यादव 90.2त्न, माही जैन 90त्न एवं आदित्य जडिय़ां 90त्न शामिल रहे।
विशेष उपलब्धि के रूप में रिद्धि शुक्ला ने सोशियोलॉजी एवं पॉलिटिकल साइंस विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। वहीं आदित्य जडिय़ां, नियति चौरसिया एवं महक असाटी ने योग विषय में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस वर्ष सीबीएसई द्वारा पहली बार ऑन-स्क्रीन डिजिटल इवैल्यूएशन के तहत ऑनलाइन डिजिटल मार्किंग प्रणाली अपनाई गई थी, जिसके बावजूद विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम गौरवान्वित किया।

