गुजरात। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे यशराज सिंह गोहिल ने पत्नी की गोली लगने से मौत के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह सनसनीखेज घटना अहमदाबाद के वस्त्रापुर इलाके के जजेस बंगलो रोड स्थित एनआरआई टावर में बुधवार देर रात हुई।
पुलिस के मुताबिक, रात करीब 11:45 बजे यशराज ने 108 एंबुलेंस को फोन कर पत्नी के घायल होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने राजेश्वरी को मृत घोषित कर दिया। यशराज ने टीम को बताया कि लाइसेंसी पिस्टल से गलती से गोली चल गई, जो सीधे पत्नी के गले में जा लगी।
एंबुलेंस टीम के बाहर जाते ही खुद को मारी गोली
जब मेडिकल टीम शव को एंबुलेंस में रखने के लिए बाहर निकली, तभी यशराज कमरे में गया और खुद को गोली मार ली। उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।यशराज गुजरात समुद्री बोर्ड में अधिकारी थे और हाल ही में क्लास-2 से क्लास-1 अधिकारी के पद पर प्रमोट हुए थे।

