छतरपुर। जनगणना 2027 अंतर्गत जिले में मकान गणना का महाअभियान संचालित किया जा रहा है। मंगलवार को शासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार नगर परिषद हरपालपुर ने जिले में जनग़णना का कार्य समय से पहले पूर्ण कर लिया है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी पार्थ जैसवाल एवं एसडीएम जीएस पटेल के निर्देशन एवं चार्ज अधिकारी सीएमओ शैलेन्द्र चौहान के मार्गदर्शन में सभी प्रगणक ने मेहनत कि और कार्य क़ो सफलतापूर्वक अंजाम दिया। हरपालपुर अंतर्गत आने वाले 44 एचएलबी तक का कार्य 10 अपै्रल तक पूर्ण कर लिया। सबसे पहले एचएलबी 34 प्रगणक गीतांजलि केन ने कार्य पूर्ण किया एवं नगर परिषद से महेंद्र सोनी ने भी कड़ी मेहनत की। जिले की हरपालपुर एवं सहित 2 नगरीय निकायों ने अपना कार्य पूर्ण कर लिया है। जनगणना के प्रथम चरण में जिलेवासियों से भी अपील की गई है कि राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाएं। प्रगणक और सुपरवाईजर द्वारा जानकारी एकत्रीकरण के लिए घर पहुंचने पर सही और सटीक विवरण देकर उनका पूर्ण सहयोग करें।
नगर परिषद हरपालपुर में किया एचएलबी का कार्य पूर्ण

Saurabh Shukla
13 मई 2026, 03:27 pm IST
Saurabh Shukla13 मई 2026, 03:27 pm IST
