नई दिल्ली । एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार दावा कर रहे हैं कि ईरान, अमेरिका के साथ समझौता करना चाहता है। वहीं, ईरान ने अपनी तरफ से इन सभी दावों को खारिज कर दिया। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ट्रंप के दावों को खारिज करते हुए कहा कि हम किसी तरह के सीजफायर या किसी बातचीत के लिए तैयार नहीं हैं।
ईरानी विदेश मंत्री के इस बयान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान इन हमलों को खत्म करने के लिए समझौता करने को तैयार नहीं है। वैश्विक मुद्दों पर अक्सर एकतरफा दावा करने वाले ट्रंप ईरानी विदेश मंत्री के बयान के बाद अपना बयान बदलते नजर आ रहे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताजा बयान में कहा कि अमेरिका ईरान के साथ बातचीत कर रहा है, क्योंकि युद्ध अपने तीसरे हफ्ते में है, लेकिन तेहरान इसे खत्म करने के लिए किसी डील के लिए तैयार नहीं है।
ट्रंप ने इस दौरान ये भी बताया कि मिडिल ईस्ट और वैश्विक बाजार में जारी उथल-पुथल और तनाव को रोकने के लिए अमेरिका सभी देशों के साथ कूटनीतिक बातचीत कर रहा है। हालांकि, उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी। लेकिन, उन्होंने बताया कि वह अन्य देशों के साथ डिप्लोमैटिक बातचीत में लगे हैं।
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने हार्मुज स्ट्रेट को खुला रखने के लिए सभी देशों से अपने वॉरशिप वहां भेजने की अपील की थी। हालांकि, ट्रंप को इसमें सफलता हाथ नहीं लगी। अब तक किसी भी देश ने ट्रंप के इस फैसले को अपना समर्थन नहीं दिया है।
वहीं, ट्रंप के पहले वाले दावों को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफतौर पर खारिज करते हुए कहा था कि इस गैर-कानूनी युद्ध के खिलाफ जितना समय लगेगा, तेहरान अपनी रक्षा के लिए तैयार है। विदेश मंत्री ने कहा, "हमने कभी सीजफायर के लिए नहीं कहा और हमने कभी बातचीत के लिए भी नहीं कहा। हम अपनी रक्षा के लिए तैयार हैं, जब तक जरूरत हो।"
उन्होंने कहा कि ईरान तब तक अपने ऑपरेशन जारी रखेगा, जब तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बात पर नहीं पहुंच जाते कि यह एक गैर-कानूनी युद्ध है, जिसमें कोई जीत नहीं है।
अराघची ने आगे कहा, "हमें कोई कारण नहीं दिखता कि हमें अमेरिकियों से बात क्यों करनी चाहिए। जब उन्होंने हम पर हमला करने का फैसला किया, तब हम उनसे बात कर रहे थे और वह दूसरी बार था।"
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने शनिवार को कहा था कि ईरान ने बातचीत में दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि, ट्रंप ने इस बात पर भी जोर दिया है कि जब तक युद्ध जारी है, वाशिंगटन सीजफायर समझौते में जल्दबाजी नहीं करेगा। ट्रंप ने कहा, "ईरान एक डील करना चाहता है और मैं इसे नहीं करना चाहता क्योंकि शर्तें अभी काफी अच्छी नहीं हैं।"
--आईएएनएस
केके/एबीएम
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

जितेंद्र सिंह को जन्मदिन पर गडकरी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

छतरपुर में देर रात फायरिंग: समोसा दुकान चलाने वाली महिला सहित दो को लगी गोली

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से रौंदकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता

उमर खालिद और शरजील इमाम जमानत के हकदार, फैसला दलीलों पर निर्भर: मौलाना शहाबुद्दीन

महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने दीपावली पर दीं शुभकामनाएं, किसानों के साथ खड़े रहने का दिया संदेश

राजस्थान: कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, 2027 तक पूरा करने के निर्देश

आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल ने साधा सिल्वर पर निशाना, एलए28 के लिए भारत का पहला कोटा सुनिश्चित

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का खेल इकोसिस्टम बदल रहा है : खेल मंत्री मांडविया

आंध्र प्रदेश: चक्रवात 'मुरासु' से आठ लोगों की मौत, 1918 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान



