छतरपुर, ​शिवम सोनी। जिले के धमची गांव में शनिवार को एक बुजुर्ग की खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, 65 वर्षीय धन्नू बसोर अपनी पत्नी के साथ खेत पर सो रहे थे, तभी अचानक उनकी मौत हो गई।

सुबह घटना की जानकारी मिलते ही परिजन धनीराम बसोर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के सही कारणों का खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।


खबर अपडेट हो रही है...