उज्जैन जिले के माकड़ौन थाना क्षेत्र के बगवाड़ा गांव में रविवार देर रात एक जंगली सियार ने किसान पर हमला कर दिया। किसान बालू सिंह खेत की रखवाली के लिए सो रहे थे, तभी सियार ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें उनके हाथ और मुंह पर गंभीर चोटें आईं।

किसान के चिल्लाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उन्हें सियार से बचाया। घायल किसान को माकड़ौन अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उज्जैन के चरक अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है।

वर्तमान में बालू सिंह का इलाज चरक अस्पताल में जारी है।