हाल ही में 'तेरे इश्क़ में' का ट्रेलर रिलीज़ हुआ और कुछ ही पलों में सोशल मीडिया पर इसका जबरदस्त प्रभाव दिखाई दिया। ए. आर. रहमान के संगीत और तीव्र भावनाओं से सजी इस प्रेमकथा ने दर्शकों पर रिलीज़ से पहले ही गहरा असर छोड़ दिया है। ट्रेलर ने सभी प्लेटफॉर्म्स पर 90.24 मिलियन व्यूज़ का आंकड़ा पार कर चर्चा का केंद्र बना लिया, जिससे साबित होता है कि दर्शक इसकी कहानी और किरदारों से भावनात्मक रूप से जुड़ चुके हैं।
फिल्म की चर्चा के बीच कृति सेनन ने अपने किरदार मुक्ति के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि यह भूमिका कई स्तरों पर बेहद जटिल और संवेदनशील है। कृति ने कहा, "मुक्ति का ग्राफ बहुत व्यापक है। वह जहां से अपनी यात्रा शुरू करती है और जहां अंत में पहुंचती है, उसके चुनाव, फैसले और जिम्मेदारियां सबमें कई परतें हैं। ऐसे कई भाव हैं जिन्हें शब्दों में नहीं कहा गया, यहां तक कि कई जगह संवाद भी नहीं हैं। सबकुछ आंखों और अभिव्यक्ति से दर्शाना पड़ा। मेरे लिए यह बिल्कुल नया और बेहद चुनौतीपूर्ण रहा।"
कृति ने खुलासा किया कि फिल्म के भावनात्मक चरम पर आधारित दृश्यों की शूटिंग ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से थका दिया। उन्होंने कहा, "प्री-क्लाइमैक्स और क्लाइमैक्स के कई सीन बहुत इंटेंस थे और हम उन्हें लगातार 5–6 दिनों तक शूट करते रहे। उन सीन्स में इतनी भावनात्मक और शारीरिक ऊर्जा लगी कि मैं पूरी तरह निढाल हो जाती थी। वैनिटी में भी उसका असर बना रहता था और कई बार घर पहुंच कर भी वह भारीपन महसूस होता था। शायद वही फिल्म का सबसे मुश्किल हिस्सा था।"
गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ प्रस्तुत 'तेरे इश्क़ में' को कलर येलो प्रोडक्शन के साथ मिलकर बनाया गया है। फिल्म का निर्माण आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने किया है, जबकि भूषण कुमार और कृष्ण कुमार सह-निर्माता के रूप में जुड़े हैं। निर्देशन की बागडोर आनंद एल. राय के हाथों में है, वहीं पटकथा हिमांशु शर्मा और नीरज यादव ने लिखी है। यह एक म्यूज़िकल फिल्म है, जिसका संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है और इसके गीत इर्शाद कामिल ने लिखे हैं। धनुष और कृति सेनन अभिनीत 'तेरे इश्क़ में' 28 नवंबर 2025 को हिंदी और तमिल में विश्वभर में रिलीज़ होने जा रही है।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का 'शावा शावा' लुक किया रीक्रिएट

बेटी सुहाना के ट्रांजिशन रील पर फिदा हुए शाहरुख, बोले- तुम्हें बोल कैसे याद रहते हैं...

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत

पत्नी की बीमारी ने क्रिकेट और जिंदगी को लेकर बदला नजरिया: ब्लेयर टिकनर

रूसी ईंधन पर बैन को लेकर ट्रंप ने उठाए सवाल, कहा- कानून को देखूंगा, बदलाव का ऐलान नहीं

खानपान से लेकर दिनचर्या तक, धन्वंतरि जयंती पर आयुष मंत्रालय ने बताए स्वस्थ रहने के आसान मंत्र

धनतेरस पर क्या करें, क्या न करें, जानिए प्रयागराज की ज्योतिषाचार्य शिप्रा सचदेव से

एआई रेगुलेशन के डर से ग्लोबल मार्केट में गिरावट, एशिया में टेक शेयर धड़ाम

प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के खूंटी में सात लोगों की मौत पर जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना






