महाराष्ट्र में महापौर पद की लॉटरी संपन्न, मुंबई समेत 17 नगर निगमों की कमान संभालेंगी महिला मेयर

Advertisement
मुंबई। महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में महापौर (मेयर) पद के लिए आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया गुरुवार को शहरी विकास मंत्रालय में पूरी हो गई। इस नई आरक्षण व्यवस्था के तहत मुंबई सहित 17 महत्वपूर्ण नगर निगमों में महिला महापौर चुनी जाएंगी।
लॉटरी के अनुसार, जालना और लातूर में अनुसूचित जाति (SC) महिला, जबकि अकोला और जलगांव जैसे शहरों में ओबीसी महिला मेयर होंगी। पुणे, नागपुर, नासिक और नवी मुंबई जैसे बड़े शहरों को जनरल कैटेगरी की महिला मेयर मिलेंगी।
मुख्यमंत्री शिंदे के गढ़ ठाणे में इस बार अनुसूचित जाति (SC) का महापौर होगा, वहीं चंद्रपुर में यह लगातार पांचवां मौका है जब पद महिला के लिए आरक्षित हुआ है। हालांकि, परभणी सीट के आरक्षण को लेकर कुछ आपत्तियां भी दर्ज कराई गई हैं।
22 जनवरी 2026 को 08:11 am बजे
महाराष्ट्र की 29 नगर निगम में रिजर्वेशन, देखिए पूरी लिस्ट
1. छत्रपति संभाजीनगर: सामान्य 2. नवी मुंबई: सामान्य (महिला) 3. वसई-विरार: सामान्य 4. कल्याण-डोंबिवली: अनुसूचित जनजाति 5. कोल्हापुर: ओबीसी 6. नागपुर: सामान्य (महिला) 7. बृहन्मुंबई: सामान्य (महिला) 8. सोलापुर: सामान्य 9. अमरावती: सामान्य 10. अकोला: ओबीसी (महिला) 11. नासिक: सामान्य (महिला) 12. पिंपरी-चिंचवड़: सामान्य (महिला) 13. पुणे: सामान्य (महिला) 14. उल्हासनगर: ओबीसी 15. ठाणे: अनुसूचित जाति 16. चंद्रपुर: ओबीसी (महिला) 17. परभणी: सामान्य (महिला) (आपत्ति) 18. लातूर: अनुसूचित जाति (महिला) 19. भिवंडी-निजामपुर: सामान्य (महिला) 20. मालेगांव: सामान्य 21. पनवेल: ओबीसी 22. मीरा-भायंदर: सामान्य (महिला) 23. नांदेड़- वाघाला: सामान्य (महिला) 24. सांगली-मिराज-कुपवाड: सामान्य 25. जलगांव: ओबीसी (महिला) 26. अहिल्यानगर: ओबीसी (महिला) 27. धुले: सामान्य (महिला) 28. जालना: अनुसूचित जाति (महिला) 29. इचलकरंजी: ओबीसी
