छतरपुर, सुबोध त्रिपाठी। जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों, निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों एवं एएसआई के तबादले किए गए हैं। इस बदलाव के तहत दिलीप करण नायक को थाना प्रभारी सटई, प्रशांत सेन को थाना प्रभारी बक्सवाहा, रीता सिंह को थाना प्रभारी बड़ामलहरा, रामसिया चौधरी को थाना प्रभारी भगवा, सुनीता बिदुआ को महिला थाना प्रभारी, रिपुदमन सिंह को थाना प्रभारी ईसानगर तथा ओशो गुप्ता को थाना प्रभारी गढ़ीमलहरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


इसी क्रम में त्रिवेंद्र त्रिवेदी को जिला विशेष शाखा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं आकांक्षा शर्मा को पड़रिया चौकी, सुमित सुमन को चंदननगर चौकी, मोहर सिंह को घुवारा चौकी, गिरजेश राजा को काकुनपुरा चौकी, धर्मेंद्र त्रिपाठी को अक्टोहा चौकी तथा प्रमोद रोहित को लुगासी चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।


जारी आदेश में निरीक्षक सुरभि शर्मा, निरीक्षक प्रतिभा श्रीवास्तव एवं निरीक्षक मनोज गोयल को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक किशोर पटेल और राजेंद्र बागरी को थाना सिविल लाइन, सत्येंद्र यादव को पुलिस लाइन से नौगांव, मीना खरे को लवकुशनगर से कोतवाली, एएसआई कमला सिंह को थाना लवकुशनगर, राम बहादुर प्रजापति को ईसानगर तथा सोहन सैयाम को कोतवाली पदस्थ किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।