मंदसौर। व्यापारी और आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रिंस सूर्यवंशी के बीच हुए विवाद के बाद आज शहर की स्थिति सामान्य है। कल नगर बंद के आह्वान के बाद आज सभी बाजार सामान्य रूप से खुले हैं और व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चल रही हैं।

उल्लेखनीय है कि बीते दिन सभा चौक पर हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा की थी। प्रदर्शनकारियों ने प्रिंस सूर्यवंशी की जल्द गिरफ्तारी और जिलाबदर की कार्रवाई की मांग रखी थी। पुलिस अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया था।