Wednesday, February 4, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
देशनई दिल्लीमन की बात- पीएम ने मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दीं: कहा, भारत दुनिया का तीसरा बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम

मन की बात- पीएम ने मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दीं: कहा, भारत दुनिया का तीसरा बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम

Post Media
News Logo
Peptech Time
25 जनवरी 2026, 09:32 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है। नए मतदाताओं का स्वागत उत्सव की तरह किया जाना चाहिए और पहली बार वोट देने जा रहे युवाओं के लिए मिठाई बांटकर उन्हें प्रोत्साहित किया जाए।


पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। देश के युवाओं ने नवाचार और तकनीक के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। यह उपलब्धि भारत की आर्थिक शक्ति और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है।


प्रधानमंत्री ने लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि हर वोट देश के भविष्य को तय करता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खुद मतदान करें और अपने साथियों, परिवार व समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।


पीएम ने कहा कि लोकतंत्र तभी सशक्त होगा, जब अधिक से अधिक लोग चुनावी प्रक्रिया में भाग लेंगे। नए मतदाताओं का उत्साह आने वाले वर्षों में देश की दिशा और दशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)