भोपाल। मध्य प्रदेश में इस बार नवंबर से ही सर्दी ने अपना पूरा रंग दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और शहडोल, इन सात जिलों में अगले 48 घंटों तक शीतलहर चलने की चेतावनी दी गई है। प्रदेश में हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। प्रदेश में कई शहरों में रात का पारा लुढ़का है।
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले कुछ दिन से उत्तरी हवा आने से मध्य प्रदेश में तेज ठंड का दौर बना है। गुरुवार-शुक्रवार की रात प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में पहली बार पारा 5.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। नर्मदापुरम में कोहरा छाया रहा। यहां विजिबिलिटी 500 से 1 हजार मीटर दर्ज की गई। भोपाल और इंदौर में पारा 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है।
प्रदेश में रात में भोपाल में 9.6 डिग्री, इंदौर में 8.4 डिग्री, ग्वालियर में 12.8 डिग्री, उज्जैन में 11.5 डिग्री और जबलपुर में तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, छतरपुर के नौगांव में 8.5 डिग्री, खरगोन में 8.8 डिग्री, नरसिंहपुर में 9 डिग्री और खंडवा में 9.4 डिग्री, राजगढ़ में 8 डिग्री और उमरिया में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाकी शहरों में भी पारे में गिरावट देखने को मिली।
शुक्रवार को दिन में भी कई शहरों में पारे में गिरावट देखी गई। भोपाल में सर्द हवाएं चली। वहीं, धुंध का असर भी देखा गया। नर्मदापुरम, जबलपुर समेत कई शहरों में सुबह कोहरा छाया रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण यह ठंड पड़ रही है। हालांकि आने वाले दो-तीन दिन में विंड पैटर्न में बदलाव की संभावना है, जिससे हल्की राहत मिल सकती है। लेकिन दिसंबर आते ही एक बार फिर पारा और नीचे जाएगा और ठंड और भी तीखी हो जाएगी।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

छतरपुर में सास और पति ने बहू पर किया जानलेवा हमला, सड़क पर एक घंटे तक बेहोश पड़ी रही पीड़िता; नहीं पहुंची पुलिस और एंबुलेंस

छतरपुर में दो बहनों के इकलौता भाई का तलैया में मिला शव; सिर-गर्दन पर चोट के निशान देख पिता ने जताई हत्या की आशंका

छतरपुर में अचानक सामने आए वाहन से बिगड़ा संतुलन, सड़क पर पलटी टैक्सी; चालक की दर्दनाक मौत

छतरपुर के खेत में मिला दो दिन से लापता युवक का शव: परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

योग क्लास में डायरेक्टर की पड़ी नजर, फिर ऐसे बदल गई अनुष्का शेट्टी की किस्मत

'तीसरी बार सरकार बनने पर भी बांटेंगे नियुक्ति पत्र', सीएम योगी बोले-जारी रहेगा नौकरी देने का सिलसिला

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस : हर साल लाखों लोगों की मौत, इन सावधानियों से कम हो सकता है खतरा

लोकसभा स्पीकर ने आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी का इस्तीफा किया मंजूर, श्रीनगर सीट हुई खाली

गोकुल डेयरी विवाद के बीच राज ठाकरे ने भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ' मार्च पर सवाल उठाए



