भोपाल। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा में आरक्षण को लेकर विशेष सत्र बुलाया गया था, लेकिन विपक्षी दलों ने इसे सफल नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि सरकार आरक्षण के पक्ष में मजबूती से खड़ी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को लेकर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। मंत्री ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर आज संकल्प भी पारित किया गया है।


राव उदय प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को उनका अधिकार दिलाना है और इस दिशा में लगातार प्रयास जारी रहेंगे। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर राजनीति कर रहा है।