बीजिंग। चीन अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेले (सीआईएफटीआईएस) के उद्घाटन में एक महीना बचा है। चीन की राजधानी पेइचिंग में स्थित शौकांग पार्क में, जो सीआईएफटीआईएस का स्थायी स्थल है, प्रदर्शनी के आयोजन, कार्यक्रम और सेवा गारंटी से संबंधित कई विवरण आधिकारिक तौर पर जारी किए गए।

इस वर्ष के सीआईएफटीआईएस में, 80 से अधिक उद्यमों और संस्थानों ने 180 से अधिक नवोन्मेषी उपलब्धियों को प्रदर्शित करने की योजना बनाई है। साथ ही इस मेले में पहली बार, एक "वैश्विक सेवा उद्यम प्रदर्शनी क्षेत्र" स्थापित किया गया है, जो मेले के अंतर्राष्ट्रीयकरण, व्यावसायिकता और बाजारीकरण को और अधिक बढ़ाता है।

अब तक ब्रिटेन, डेनमार्क, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, विश्व व्यापार केंद्र संघ और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन सहित लगभग 70 देशों व क्षेत्रों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने प्रदर्शनी में अपनी भागीदारी की पुष्टि की है। नॉर्वे, जो विशिष्ट अतिथि देश है, और चीन के क्वांगशी च्वांग स्वायत्त प्रदेश, जो विशिष्ट अतिथि प्रांत है, ने क्रमशः राष्ट्रीय मंडप और विशेष विषय मंडप स्थापित किए हैं।

परिवहन और व्यावसायिक सेवाओं के प्रदर्शनी क्षेत्र में, पहली बार "गोइंग ग्लोबल सर्विसेज प्रमोशन रोडशो" की एक श्रृंखला आयोजित की जाएगी, और अब तक लगभग 40 कार्यक्रम एकत्रित किए जा चुके हैं। पहली बार, एक " वैश्विक सेवा उद्यम प्रदर्शनी क्षेत्र" स्थापित किया गया है, जो वित्त, कानून, लेखांकन, विज्ञापन और मानव संसाधन के क्षेत्रों में 30 से अधिक वैश्विक सेवा उद्यमों को एक साथ लाकर एक ही स्थान पर विदेशी सेवाएं प्रदान करता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)