भोपाल/सागर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मध्य प्रदेश ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजकों की घोषणा कर दी है। पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक सूची में सागर संभाग से डॉ. पुष्पेंद्र सिंह गौतम को प्रदेश सह संयोजक के महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. महेश पालीवाल द्वारा दिनांक 18 नवंबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार, यह नियुक्तियां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक माननीय हेमंत खंडेलवाल जी की सहमति से की गई हैं। संगठन ने प्रदेश के विभिन्न संभागों में प्रकोष्ठ की गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से कुल 10 प्रदेश सह संयोजकों की नियुक्ति की है।
डॉ. पुष्पेंद्र सिंह गौतम की इस नियुक्ति से सागर संभाग के शिक्षक वर्ग और भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। उनकी नियुक्ति पर वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में सागर संभाग में शिक्षक प्रकोष्ठ और अधिक सशक्त होगा।
प्रकोष्ठ में अन्य संभागों से नियुक्त सह संयोजक:
- चंबल: राधामोहन शर्मा
- ग्वालियर: महेन्द्र श्रीवास्तव
- रीवा: अमित सोनी
- शहडोल: मनीष सिंह
- छिंदवाड़ा: रत्नाकर आवारे
- नर्मदापुरम: राजकुमार मालवीय
- निमाड़: भागीरथ कुमरावत
- मंदसौर: क्षितिज पुरोहित
- भोपाल: शंकर मकोरिया
- सागर: डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह गौतम


















