नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय स्तर पर 3 मई को आयोजित हुई NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। परीक्षा रद्द होने की खबर सामने आते ही लाखों छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में हड़कंप मच गया है।


सूत्रों के अनुसार परीक्षा से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं और शिकायतों के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से नई परीक्षा तिथि घोषित नहीं की गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही नई तारीखों और परीक्षा प्रक्रिया को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है।


देशभर के मेडिकल अभ्यर्थी अब अगली घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा रद्द होने से छात्रों की तैयारी और एडमिशन प्रक्रिया पर भी बड़ा असर पड़ सकता है। वहीं सोशल मीडिया पर भी छात्रों और अभिभावकों की प्रतिक्रियाएं तेजी से सामने आ रही हैं।


बताया जा रहा है कि नई परीक्षा तिथि को लेकर जल्द आधिकारिक नोटिस जारी किया जाएगा, जिसके बाद एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों की नई जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। NEET परीक्षा के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं होगा, छात्रों की फीस वापस होगी।