बीजिंग। एपेक नेताओं के 33वें अनौपचारिक सम्मेलन की काउंटडाउन शुरू होने के चलते चीन के शनचन पोर्ट पर आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है।
शनचन के सीमा निरीक्षण जनरल स्टेशन के आंकड़ों के अनुसार, 4 अगस्त तक विदेशी लोगों ने 50 लाख से अधिक बार शनचन पोर्ट से प्रवेश और निकास किया। यह संख्या वर्ष 2025 से 58 दिन पहले हासिल की गई।
इस साल से चीन की वीजा मुक्त नीति का दायरा लगातार बढ़ा। शनचन के विभिन्न पोर्टों पर आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई। विदेशी लोगों ने 12 लाख 69 हजार बार वीजा मुक्त नीति से चीन आए। चीन आने वाले सभी विदेशी लोगों में इसका अनुपात 50.9 प्रतिशत है और पिछले साल से 47.5 फीसदी ज्यादा है।
बताया जाता है कि 9 अगस्त की शाम को 6 बजे तक एपेक अर्थव्यवस्थाओं के विदेशी लोगों ने 35 लाख 1 हजार बार शनचन पोर्ट से प्रवेश और निकास किया। सभी विदेशी लोगों में इसका अनुपात 67.3 प्रतिशत है और पिछले साल की तुलना में 23.76 फीसदी अधिक है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)




