इंदौर,रविकांत वर्मा। बाणगंगा इलाके में गुंडों की बेखौफ हरकतें एक बार फिर सुर्खियों में हैं। गोविंद नगर खारचा के तीन युवकों ने सोशल मीडिया पर खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन करते हुए वीडियो वायरल कर दिया है। वीडियो में अतुल ठाकुर और उसके दो साथी गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं, हाथों में चमकती तलवार और चाकू लहराते हुए।


यह वीडियो उन्होंने खुद अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड किया था, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। क्राइम ब्रांच और बाणगंगा थाने की पुलिस अब इन हथियारबाज नाचने वालों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इनकी पहचान कर आर्म्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।