भोपाल, जितेंद्र यादव। राजधानी भोपाल स्थित सेंट्रल जेल में बंदियों के मनोरंजन और उनके मानसिक उत्साहवर्धन के लिए एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जेल में बंद कैदियों के तनाव को कम करना और उन्हें सकारात्मक माहौल प्रदान करना था।


जेल के म्यूज़िक बैंड ने बांधा समां

आयोजन के दौरान सेंट्रल जेल के अपने म्यूज़िक बैंड ने एक से बढ़कर एक लोकप्रिय और सदाबहार गीतों की संगीतमय प्रस्तुति दी। बैंड के कलाकारों ने अपनी गायकी और वाद्ययंत्रों की धुनों से पूरा माहौल खुशनुमा बना दिया।


गीतों की धुन पर थिरके कैदी

म्यूज़िक बैंड की ऊर्जावान प्रस्तुतियों के बीच जेल में बंद कई कैदी खुद को रोक नहीं पाए और गानों की लय पर जमकर ठुमके लगाते नजर आए। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बंदियों में गजब का उत्साह देखा गया, जिससे जेल परिसर का माहौल काफी बदला-बदला और उल्लासपूर्ण नजर आया।