काबुल, 25 नवंबर (हि.स.)। अफगानिस्तान ने आज सुबह कहा कि पाकिस्तान ने बेवजह रात को हवाई हमला किया। सरहद पार की सेना के इस हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए। इसके अलावा कम से कम चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारे गए अफगान नागरिकों में एक महिला और नौ बच्चे हैं। पाकिस्तान के शहर पेशावर में आत्मघाती हमले के एक दिन पूरा होने से पहले सेना ने हवाई हमला किया।
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद की एक्स पोस्ट के हवाले से बांग्लादेश के अखबार द डेली स्टार, पाकिस्तान के क्वेटा से पश्तो भाषा में प्रसारित न्यूज पोर्टल द बलोचिस्तान पोस्ट और ब्रिटेन के प्रमुख अखबार द गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट्स में इस हमले पर विस्तार से चर्चा की है। मुजाहिद के अनुसार, खोस्त प्रांत में पाकिस्तान की सेना ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए बमबारी की। कुनार और पक्तिका प्रांत में छापे मारे। इस कार्रवाई में चार आम लोग घायल हो गए।
मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान की सेना ने रात लगभग 12 बजे ख्वास्त प्रांत के गेरबज्वो जिले में में रहने वाले विलायत खान के घर पर बमबारी की। मारे गए बच्चों में पांच लड़के और चार लड़कियां और एक महिला है। हमले में विलायत का घर तबाह हो गया। पाकिस्तान की सेना और विदेश मंत्रालय ने अफगानिस्तान के प्रवक्ता के दावे पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है।
इससे पहले अक्टूबर में पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सेनाओं के बीच भीषण झड़प हो चुकी है। इस घमासान में लगभग 70 लोग मारे गए। इसके बाद दोनों पक्षों ने दोहा में संघर्ष विराम पर हस्ताक्षर किए। फिर भी दोनों देश आक्रामक मुद्रा में नजर आए। तुर्किये में शांति वार्ता की मेज पर भी बात नहीं बन सकी और बिना किसी निर्णय के बातचीत विफल हो गई।
रिपोर्ट के अनुसार, पेशावर हमले की अब तक किसी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। मगर पाकिस्तान के सरकारी प्रसारक पीटीवी ने कहा कि हमलावर अफगानिस्तान के नागरिक थे और पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ जरदारी ने इसके लिए तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को जिम्मेदार ठहराया। पाकिस्तान लगातार आरोप लगा रहा है कि टीटीपी अफगानिस्तान की धरती से पाकिस्तान में अस्थिरता फैला रहा है। सनद रहे इस महीने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी टीटीपी के एक सहयोगी संगठन ने ली थी। इस हमले में 12 लोग मारे गए थे। राजधानी पर हुए हमले के लिए पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में मौजूद टीटीपी के एक प्रमुख नेता को जिम्मेदार ठहराया।
द बलोचिस्तान पोस्ट के अनुसार, प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने एक्स पर मारे गए बच्चों की तस्वीरें भी जारी की हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि रात को उन्होंने एक के बाद एक जोरदार विस्फोट की आवाज सुनी। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान की सीमा के भीतर हवाई हमले किए हैं। पिछले महीने की शुरुआत में, पाकिस्तान ने राजधानी काबुल समेत कई जगहों पर हवाई हमले किए थे। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के विद्रोह के कारण पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच स्थिति तनावपूर्ण है।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

श्री महाकालेश्वर मंदिर में परंपरागत तरीके से दीपोत्सव की शुरुआत, बाबा महाकाल का भांग से भव्य शृंगार

न्यूजीलैंड-भारत सीरीज: वेलिंगटन में होने वाले दूसरे वनडे पर बारिश का खतरा

नित्या रमन लॉस एंजिल्स की मेयर चुनी जाने वालीं पहली भारतीय-अमेरिकी बनीं

मुख्यमंत्री योगी की अपील : इस धनतेरस ओडीओपी उत्पादों को बनाएं उपहार, मनाएं 'लोकल वाली दिवाली'

भारतीय-अमेरिकी वकील हरमीत ढिल्लों ने अमेरिकी न्याय विभाग से दिया इस्तीफा, बोलीं- चुनाव से पहले ही लिया था फैसला

डेवन कॉनवे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, निक केली को न्यूजीलैंड टीम में मिली जगह

राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स ने युद्ध खत्म करने के लिए बनाई वोटिंग की योजना

धनतेरस के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी बधाई व शुभकामनाएं

जितेंद्र सिंह को जन्मदिन पर गडकरी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना




