लवकुशनगर पुलिस ने अनाज व्यापारी से लूट का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार महोबा रोड पर हुई घटना में 90 हजार नगद, दो आईफोन, कट्टा-कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद
छतरपुर,जावेद खान। थाना लवकुश नगर पुलिस ने महोबा रोड पर अनाज व्यापारी से लूट एवं मारपीट की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके पास से लूटी गई राशि का बड़ा हिस्सा और अन्य महत्वपूर्ण सामान बरामद किया है। एसडीओपी नवीन दुबे ने थाना लवकुशनगर में लूट के मामले का खुलासा किया है।
ये था मामला
दिनांक 18 मार्च 2026 को दोपहर महोबा मंडी से अनाज बिक्री कर लौटते समय अनाज व्यापारी विनय शिवहरे एवं उनके साथी इल्लु गुप्ता पर आरोपियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों ने पीडि़तों पर चोट पहुंचाई और नगद राशि सहित अन्य सामान लूट लिया। इस संबंध में थाना लवकुश नगर में भारतीय न्याय संहिता की समुचित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। डायल 112 टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल पीडि़त को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर आवश्यक उपचार कराया।
पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज सहित एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर जिला महोबा, हमीरपुर, जालौन एवं झांसी के विभिन्न स्थानों पर लगातार दबिश दी गई। त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप पुलिस ने लूट की घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अयान खान पुत्र अयूब खान निवासी काशीराम कॉलोनी महोबा, बबलू कुशवाहा उर्फ परफेक्ट डेंजर पुत्र आसाराम कुशवाहा निवासी उदल चौक महोबा, राज वर्मा अहिरवार पुत्र नंदराम अहिरवार निवासी बजरिया मोहल्ला महोबा तथा महेंद्र कुशवाहा पुत्र गया प्रसाद कुशवाहा निवासी उदल चौक महोबा शामिल हैं। अभियुक्तों के पास से लूटी गई राशि में से 90 हजार रुपये नगद, दो आईफोन मोबाइल, प्रयुक्त 12 बोर का देसी कट्टा एवं कारतूस तथा एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बरामद संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रुपये है।
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक अजय अम्बे, उप निरीक्षक श्याम बेन, राजेंद्र सिंह, सुमिन सुमन, अजय शाक्य, ज्ञान सिंह, नेहा गुर्जर, सहायक उप निरीक्षक रामप्रकाश, आर. रामकृपाल वर्मा, अनीश अहमद, सिद्धनाथ त्यागी, आरक्षक सूरज शर्मा, बलराम, पंकज, मंगल, रविंद्र, मनोज, राहुल, कमल, चंदन, ह्देश, अनिल छारी, देव सिंह, ब्रजराज एम, अपर्वा एवं साइबर सेल के आर विजय, राजीव, धर्मराज एवं मयंक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में दहशत का माहौल है तथा पीडि़त परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।


