मुंबई। अभिनेत्री आलिया भट्ट की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'डोंट बी शाय' शुक्रवार को ओटीटी पर प्रसारित हो गई है। आलिया भट्ट की मां और अभिनेत्री सोनी राजदान ने फिल्म की जमकर सराहना की। साथ ही, निर्देशक श्रीति मुखर्जी और डेब्यूडेंट को बधाई दी।
अभिनेत्री सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर स्क्रीनिंग की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "बधाई हो, ये एक शानदार फिल्म है और इसके साथ ही 5 नए टैलेंट ने इंडस्ट्री में कदम रखा है। श्रीति मुखर्जी को दिल से सलाम, दिल और पागलपन से भरी एक फिल्म बनाने के लिए। नए चेहरों की बेहद टैलेंटेड कास्ट ने इसे बखूबी निभाया है।"
इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री आलिया भट्ट प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। अभिनेत्री ने अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के बैनर तले फिल्म को रिलीज किया है।
श्रीति मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म में मुख्य रूप से चार नए कलाकारों आरुषि बजाज, अंश दुग्गल, बियांका अरोड़ा और पीयूष खाटी को लॉन्च किया गया है। इनके अलावा कुणाल रॉय कपूर, नेहा धूपिया और अनुराग बसु भी अहम भूमिकाओं में हैं
फिल्म की कहानी फिल्म पहला प्यार, दोस्ती, दिल टूटने और बड़े होने के दौरान लिए गए फैसलों के इर्द-गिर्द घूमती है।
इसमें शाय (आरुषि बजाज) नाम की एक आजाद ख्यालों वाली युवा लड़की की कहानी दिखाई गई है, जो जिंदगी की उलझनों में तब फंस जाती है, जब वह लोकप्रिय मयंक (पीयूष खाती) और बचपन के बिछड़े दोस्त ध्रुव (अंश दुग्गल) के बीच फंस जाती है। इसमें तारा (बियांका अरोड़ा) का प्रवेश कहानी को और दिलचस्प बनाता है।
प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई इस कमिंग-ऑफ-एज रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'डोंट बी शाय' को दर्शकों से मिली-जुली (औसत) प्रतिक्रिया मिल रही है। अगर दर्शक वीकेंड पर कॉलेज लाइफ, पहली मोहब्बत और दोस्ती पर आधारित एक हल्की-फुल्की, कलरफुल फिल्म देखना चाहते हैं, तो यह एक बार देखी जा सकती है।
हालांकि, 'डोंट बी शाय' अभिनेत्री आलिया भट्ट की पहली प्रोड्यूस फिल्म नहीं है। इससे पहले अभिनेत्री साल 2022 में 'डार्लिंग्स' रिलीज कर चुकी हैं। इस फिल्म को उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस 'इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस' और शाहरुख खान के बैनर 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' के तहत बनाया था।












