मंदसौर,ललित शंकर धाकड़। मध्यप्रदेश के मंदसौर में देर रात चाकूबाजी की एक घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। शहर के गांधी चौराहे क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला किया गया है, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है,जानकारी के अनुसार नरसिंहपुरा निवासी अरुण पिता नानावटी बरगुण्डा पर रात करीब 11 बजे दो युवकों ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने उस पर कई वार किए, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद घायल युवक को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।बताया जा रहा है कि हमले में युवक के पेट में गंभीर चोट आई है, जिससे उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीएसपी जितेंद्र कुमार भास्कर और थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर हालात का जायजा लिया।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मामला पुराने विवाद से जुड़ा हुआ है। करीब एक महीने पहले दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो रविवार रात हिंसक रूप ले बैठा। इसी दौरान आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया।इस मामले में रोहित भाटी और युवराज माली नाम के युवकों पर हमला करने का आरोप है। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच कर रही है।
मंदसौर में चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल-पुराने विवाद में हमला, आरोपी फरार
00:00/02:22

Saurabh Shukla
5 सितंबर 2026, 12:16 am IST
Saurabh Shukla5 सितंबर 2026, 12:16 am IST
Latest News

बीएलएफ का दावा, 'समूह की महिला यूनिट ने पाकिस्तान के नौ सुरक्षाकर्मियों को किया ढेर'

पहला वनडे: वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर भारत ने चुनी गेंदबाजी, नमन धीर का डेब्यू

गंधवानी में देर रात निकलीं भव्य झांकियां, दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

अयोध्या में सरयू और पवित्र स्थलों पर पूर्वजों का श्राद्ध और पिंडदान शुरू

तेलंगाना : भारी बारिश के बाद भद्राचलम में गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ा

अवैध परिवहन :बेखौफ रेत का खेल! CCTV में कैद हुआ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का काफिला

मन की बात में पीएम मोदी बोले-'स्वच्छता ही बापू को दी जाने वाली सबसे सुंदर श्रद्धांजलि'

10 साल बाद रविवार को खुले बैंक:आज ही निपटा लें जरूरी काम, कल से 3 दिन तक रहेगी बैंकों की हड़ताल, प्रदेश में 16,500 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने की आशंका

पोप लियो XIV ने पेरिस में 7 लाख लोगों के बीच की प्रार्थना सभा

