इपोह (मलेशिया), 25 नवंबर (हि.स.)। बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन उन्हें बेल्जियम के हाथों 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। यह मैच मंगलवार को पुनर्निर्धारित कर खेला गया। भारत की ओर से अभिषेक ने 33वें मिनट में और शिलानंद लाकड़ा ने 57वें मिनट में गोल दागे, जबकि बेल्जियम के लिए रोमन ड्यूवेकॉट (17’, 57’) और निकोलस डी केरपेल (45’) ने गोल किए।
मैच की शुरुआत भारत ने मजबूत रक्षात्मक अंदाज़ में की और शुरुआती दबाव को प्रभावी रूप से संभाला। गोलकीपर पवन ने पहले क्वार्टर में दो महत्वपूर्ण बचाव करते हुए टीम को बराबरी पर बनाए रखा। बेल्जियम को शुरुआती 10 मिनट में दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय रक्षा पंक्ति ने शानदार मुकाबला किया और पहला क्वार्टर बिना गोल के समाप्त हुआ।
दूसरे क्वार्टर में भारत ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन इस दौरान बेल्जियम ने 17वें मिनट में रोमन ड्यूवेकॉट के गोल से बढ़त बना ली। भारत ने तुरंत जवाब देने की कोशिश की और दिलप्रीत सिंह ने गेंद को गोल में पहुंचाया, मगर उसे खतरनाक खेल करार देकर रद्द कर दिया गया। हाफ टाइम तक बेल्जियम 1-0 से आगे रहा।
दूसरे हाफ की शुरुआत भारत ने तेज तर्रार अंदाज़ में की और 33वें मिनट में अभिषेक ने शानदार फिनिशिंग करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद भारत ने दबाव बनाया, लेकिन 45वें मिनट में बेल्जियम ने पेनल्टी कॉर्नर से निकोलस डी केरपेल के जरिए बढ़त दोबारा हासिल कर ली।
चौथे क्वार्टर की शुरुआत में ही रोमन ड्यूवेकॉट ने एक और गोल दागकर बेल्जियम को 3-1 से आगे कर दिया। भारत ने हार नहीं मानी और 57वें मिनट में रबिचंद्र सिंह के बेहतरीन क्रॉस पर शिलानंद लाकड़ा ने गोल दागकर स्कोर 3-2 कर दिया। मैच खत्म होने से ठीक 90 सेकंड पहले मोहित एचएस ने शानदार बचाव करते हुए एक और गोल होने से रोका, लेकिन बराबरी का गोल भारत के हाथों से निकल गया।
भारत अब अपना अगला मुकाबला 26 नवंबर को शाम 5:30 बजे (IST) मेज़बान मलेशिया के खिलाफ खेलेगा।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

'हर दिन साथ होने पर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं', पत्नी जेनिफर के लिए सिल्वेस्टर स्टेलोन ने जताया प्यार

मध्य प्रदेश: भोपाल में नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल, धनतेरस के दिन शहर में लगे कचड़े के ढेर

असम पुलिस ने लंबित जांचों की संख्या 1.54 लाख से घटाकर 10,000 से कम की: सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

ओलंपिक मार्सिले ने बायर लेवरकुसेन को 1-0 से हराया

एएमयू छात्र संघ चुनाव: नशरा नईम पहली महिला उपाध्यक्ष बनीं, नोमान अशरफ चुने गए अध्यक्ष

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज बीएमसी कर्मचारियों को देंगे दिवाली गिफ्ट, सौंपेंगे नए आवासों की चाबी

हेल्थ फैक्ट : पांच मिनट की मुद्रा बदल देगी आपकी जिंदगी, दूर होंगे तनाव और नकारात्मक सोच

मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाया रहा स्टार्स का जलवा, माधुरी के बेटे ने खींचा सबका ध्यान

मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का 'शावा शावा' लुक किया रीक्रिएट






