धनुष और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'तेरे इश्क में' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका कर दिया है। पहले दिन शानदार शुरुआत करने वाली यह फिल्म दूसरे दिन भी अपने उफान पर बनी रही। सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ लगातार बढ़ती दिखी और इसकी मजबूत पकड़ ने साफ कर दिया कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों में जगह बना चुकी है। रोमांस और इमोशन से भरी इस म्यूज़िकल लव स्टोरी ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है।
2 दिनों में कलेक्शन ने पार किया 30 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 16 करोड़ की शानदार कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन भी इसकी रफ्तार कम नहीं हुई और इसने 17 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ लिए। इस तरह सिर्फ 2 दिनों में 'तेरे इश्क में' का कुल कलेक्शन 33 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जो इस जॉनर की फिल्मों के लिए काफी बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
फिल्म की कहानी
फिल्म में धनुष ने शंकर का किरदार निभाया है, एक ऐसा युवक जो गुस्सैल, जिद्दी और बेपरवाह है। मगर उसकी जिंदगी तब करवट लेती है, जब उसे कॉलेज में पढ़ने वाली मुक्ति (कृति सैनन) से प्यार हो जाता है। शंकर का एकतरफा इश्क फिल्म की रीढ़ है और इसका असर अब सोशल मीडिया पर भी दिखाई दे रहा है। फैंस लगातार शंकर के डायलॉग, लुक और इमोशंस को शेयर कर रहे हैं।
फिल्म में शंकर और मुक्ति की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। कृति सैनन ने अपने किरदार मुक्ति में मासूमियत और दृढ़ता दोनों का मेल दिखाया है, वहीं धनुष ने एकतरफा प्रेम में डूबे आशिक की भूमिका निभाकर फिर से अपनी दमदार एक्टिंग का प्रमाण दिया है।
उनका यह रूप कई प्रशंसकों को उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'रांझणा' के किरदार से भी जोड़ रहा है।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

छतरपुर में देर रात फायरिंग: समोसा दुकान चलाने वाली महिला सहित दो को लगी गोली

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से रौंदकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता

उमर खालिद और शरजील इमाम जमानत के हकदार, फैसला दलीलों पर निर्भर: मौलाना शहाबुद्दीन

महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने दीपावली पर दीं शुभकामनाएं, किसानों के साथ खड़े रहने का दिया संदेश

राजस्थान: कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, 2027 तक पूरा करने के निर्देश

आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल ने साधा सिल्वर पर निशाना, एलए28 के लिए भारत का पहला कोटा सुनिश्चित

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का खेल इकोसिस्टम बदल रहा है : खेल मंत्री मांडविया

आंध्र प्रदेश: चक्रवात 'मुरासु' से आठ लोगों की मौत, 1918 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान

क्या हिंदुत्व सनातन से अलग हो सकता है, दिग्विजय सिंह स्पष्ट करें: वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल







