छतरपुर/बिजावर। मध्य प्रदेश शासन के राजस्व विभाग द्वारा बिजावर तहसीलदार अभिनव शर्मा का तबादला आदेश निरस्त कर दिया गया है। राज्य शासन द्वारा जारी नए निर्देशों के अनुसार, वे यथावत बिजावर में ही अपनी सेवाएँ देते रहेंगे।
राजस्व विभाग, वल्लभ भवन मंत्रालय, भोपाल द्वारा 11 अगस्त 2026 को जारी आदेश (क्रमांक एफ 1/1/4/0049/2026/सात-4) के अनुसार, पूर्व में जारी आदेश दिनांक 03 जुलाई 2026 को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। पूर्व आदेश के तहत श्री अभिनव शर्मा को तहसील बिजावर से जिला बालाघाट स्थानांतरित किया गया था, जिस पर अब शासन ने रोक लगाते हुए उन्हें यथावत बिजावर में ही पदस्थ रखने का निर्णय लिया है। यह आदेश मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार राजस्व विभाग के अवर सचिव राजेश कुमार कोल द्वारा जारी किया गया है।





