छतरपुर/बारीगढ़। शासन के निर्देशानुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर मृणाल मीणा ने जिलेवासियों से अभियान में बढ़-चढक़र सहभागिता करने तथा अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने की अपील की है। कलेक्टर के निर्देशन में नगर परिषद बारीगढ़ से तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर में निकली तिरंगा यात्रा गांधी चौक पहुंची जहां गांधी जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया गया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों और वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण देशभक्तिमय हो गया। अभियान का उद्देश्य जिलेवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक मजबूत करना है। यात्रा में अध्यक्ष कुमारी आरती अहिरवार, उपाध्यक्ष श्रीमती दीप्ति चंद्रभान सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अजय अग्निहोत्री, नगर परिषद बारीगढ़ के पाषर्दगण, थाना प्रभारी, प्राचार्य संजय यादव कार्यालय के समस्त कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
देशभक्ति के नारों के साथ बारीगढ़ मेंं निकली तिरंगा यात्रा
00:00/01:34

Saurabh Shukla
21 अगस्त 2026, 08:17 pm IST
Saurabh Shukla21 अगस्त 2026, 08:17 pm IST
Latest News

एशियाई खेलों में पुरुषों की मैराथन में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीतने पर सावन बरवाल को बधाई: प्रधानमंत्री मोदी

भारत आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करेगा: संयुक्त राष्ट्र में जयशंकर

एशियन गेम्स: ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद कोच रवींद्र ने कहा, 'थाईलैंड में कबड्डी लोकप्रिय हो रही है'

जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर राष्ट्रीय नियंत्रण का समर्थन किया

एशियन गेम्स: ट्रिपल जंप में चीन के वेन ने 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा; जापान और बहरीन ने जीते मैराथन खिताब

यश चोपड़ा : रोमांटिक फिल्मों के 'बादशाह', कई कलाकारों को बनाया सुपरस्टार

भारत के खिलाफ उनके घर में खेलना हमेशा एक चुनौती होती है: शाई होप

चीन-अमेरिका संबंधों के विकास के लिए नई उम्मीद तय करें

एशियन गेम्स: जापानी शटलर को 21-9, 21-13 से मात देकर सिंधु क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं




