अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल:अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला

Advertisement
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आज ICC अंडर-19 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। अफगानिस्तान के कप्तान महबूब खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
मैच की शुरुआत में अफगानिस्तान ने अच्छी शुरुआत की। 2 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर बिना किसी विकेट के 10 रन हो गया है। ओपनर उस्मान सादात और खालिद अहमदजई क्रीज पर डटे हुए हैं। भारतीय टीम अब तक टूर्नामेंट में अजेय है और एक भी मैच नहीं हारी है।
विजेता टीम 6 फरवरी को हरारे में ही इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल खेलेगी। भारत अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में सबसे सफल टीम है, जिसने 5 बार खिताब जीता है और 4 बार रनर-अप रही है। आज की जीत के साथ भारत 10वीं बार फाइनल में पहुंचने की कोशिश में है।
भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम है, जिसने 4 बार ट्रॉफी जीती है। अफगानिस्तान अभी भी अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन।
अफगानिस्तान: महबूब खान (कप्तान), उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैजल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीजुल्लाह मियाखिल, खातिर स्टानिकजई, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई और वहीदुल्लाह जादरान।
