सतना, अंबिका केशरी। जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी अंचल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। परसमनिया चौकी क्षेत्र के बिचवा गांव में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बकरियों के झुंड में वाहन चढ़ा दिया, जिससे करीब एक दर्जन से अधिक बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना उस समय हुई जब बकरियों का झुंड गांव के पास सड़क किनारे चर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने अचानक झुंड में घुसते हुए कई बकरियों को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि कई बकरियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परसमनिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृत और घायल बकरियों का पंचनामा तैयार कर जांच शुरू कर दी है। वहीं वाहन की पहचान और चालक की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है। बताया गया है कि मृत और घायल बकरियां गांव के पशुपालक बहोरी पाल, कमलेश पाल और विजय कोल की थीं। पुलिस मामले पर अंग्रिम कारवाही कर रही है।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

अक्टूबर में भारत में ऑटो रिटेल बिक्री 31.72 लाख यूनिट के पार, ईवी बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड

कलकत्ता हाई कोर्ट आज कोलकाता नगर निगम वार्ड परिसीमन मामले में सुनाएगा फैसला

मध्य प्रदेश के व्यक्ति को दुबई से एयर एम्बुलेंस के जरिए वापस लाया गया, दिल्ली एम्स में भर्ती

क्रिस लिन का एक महीने का निलंबन पूरा, बीबीएल में खेलने को तैयार

कमजोर वैश्विक संकेतों से बाजार की फ्लैट शुरुआत, सेंसेक्स में 358 अंकों की बढ़त; आईटी शेयरों ने दिखाया दम

माइकल हसी को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में मिली बड़ी जिम्मेदारी, टी20 फॉर्मेट पर होगा फोकस

पंजाब में पराली जलाने के 2,787 मामले दर्ज, 46.10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया; 710 एफआईआर दर्ज

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के नतीजे घोषित, नोमान अशरफ अध्यक्ष चुने गए, नशरा नईम बनीं पहली महिला उपाध्यक्ष

रक्षा मंत्री राजनाथ और गृह मंत्री शाह सहित कई नेताओं ने दी धनतेरस की शुभकामनाएं







