Sunday, February 8, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरशातिर चोर ने चोरी के बाद छोड़ा भड़काऊ नोट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शातिर चोर ने चोरी के बाद छोड़ा भड़काऊ नोट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Post Media
News Logo
Peptech Time
8 फ़रवरी 2026, 10:47 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर,विनोद मिश्रा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सटई रोड स्थित एक स्टेशनरी दुकान में हुई चोरी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने शातिर चोर अखिलेश लोधी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने न केवल ताला तोड़कर चोरी की, बल्कि पुलिस को गुमराह करने और भ्रम फैलाने के लिए नोटबुक के कागज पर भड़काऊ बातें भी लिखकर छोड़ दी थीं।


पुलिस के अनुसार आरोपी ने दुकान का ताला तोड़कर शटर खोलकर वारदात को अंजाम दिया। चोरी के बाद उसने जानबूझकर भड़काऊ नोट छोड़ा ताकि जांच की दिशा भटक सके और माहौल बिगाडऩे की कोशिश हो। सीसीटीवी फुटेज की जांच और पुलिस मुख्यालय के चक्षु अभियान के तहत लगाए गए कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान हुई।


अखिलेश लोधी पर जबलपुर, दमोह, पन्ना और नरसिंहपुर जिलों में कुल 9 से अधिक चोरी के मामले पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चोरी की गई नगद राशि बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। थाना सिविल लाइन पुलिस की टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चोरी का खुलासा किया। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य संभावित वारदातों की छानबीन कर रही है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)