भोपाल, जीतेन्द्र यादव। भोपाल में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। नरेला विधानसभा क्षेत्र के महामाई बाग, राजेंद्र नगर सहित विभिन्न जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री विश्वास सारंग ने सुबह से ही दौरा किया।
मंत्री सारंग ने मौके पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और नगर निगम एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित रहवासियों तक राहत सामग्री और राशन पहुंचाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।
साफ-सफाई में लापरवाही मिलने पर मंत्री ने नगर निगम कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्रों में नाले-नालियों की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए।
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों के रहवासियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रशासन को राहत और बचाव कार्यों के साथ जल निकासी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।




