7 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक होंगे गेंहू पंजीयन जिले में कुल 100 सहकारी समितियों में पंजीयन केंद्र स्थापित

Advertisement
छतरपुर,संजय अवस्थी । कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिले के किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी हेतु समर्थन मूल्य का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से संपूर्ण जिले में 100 सहकारी समितियों में पंजीयन केंद्रों की स्थापना की गई है। इन पंजीयन केंद्रों पर 07 फरवरी से गेहूं का पंजीयन कार्य प्रारंभ किया जाएगा। जो 7 मार्च 2026 तक तक किया जाएगा।
सीताराम कोठारे जिला आपूर्ति अधिकारी सभी किसानों से अपील की है कि सभी किसान अपना पंजीयन करवाए। पंजीयन केंद्रों के माध्यम से किसानों को सरल, सुगम एवं पारदर्शी तरीके से पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। पंजीयन प्रक्रिया के दौरान किसानों के आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर समयबद्ध रूप से पंजीयन किया जाएगा।
किसानों भाईयों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि से अपने नजदीकि पंजीयन केंद्र पर पहुंचकर गेहूं पंजीयन कराएं, ताकि उपार्जन प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या न आए और उन्हें शासन की योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके। इसके अतिरिक्त जिले के कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क, एम.पी. ऑनलाईन कियोस्क, लोकसेवा केन्द्र एवं साइबर केफै पर भी किसान अपनी सुविधानुसार पंजीयन करा सकते है।
