बीजिंग, 13 मई । चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 12 मई को दोपहर बाद पेइचिंग में यात्रा पर आए तजाकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन के साथ मुलाकात की।

इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि एक-दूसरे का मजबूत समर्थन चीन-तजाकिस्तान संबंधों का मूल सार है। चाहे बाहरी वातावरण में कितना भी परिवर्तन क्यों न आया हो, चीन और तजाकिस्तान हमेशा अच्छे पड़ोसी, अच्छे दोस्त और अच्छे साझेदार हैं।

चीन-तजाकिस्तान स्थायी अच्छे पड़ोसियों जैसे मैत्रीपूर्ण संबंध और सहयोग संधि पर हस्ताक्षर करने से दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय आपसी राजनीतिक विश्वास जाहिर होगा, जो चीन और तजाकिस्तान के बीच पीढ़ी दर पीढ़ी मित्रता के लिए मजबूत गारंटी देगा। चीन-तजाकिस्तान के साथ और घनिष्ठ साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करना चाहता है, ताकि दोनों देशों के लोगों को ज्यादा लाभ मिल सके।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन पहले की तरह अपनी राष्ट्रीय स्थिति के अनुरूप विकास का रास्ता बढ़ाने और राष्ट्रीय स्वतंत्रता, संप्रभुता व सुरक्षा की रक्षा करने में तजाकिस्तान का समर्थन करता है। इस साल चीन में 15वीं पंचवर्षीय योजना का पहला वर्ष है। इसके साथ ही तजाकिस्तान वर्ष 2030 से पहले राष्ट्रीय विकास रणनीति बढ़ाने में पूरा प्रयास कर रहा है। दोनों पक्षों को बेल्ट एंड रोड के निर्माण, आर्थिक सहयोग, मुख्य परियोजनाओं के कार्यान्वयन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कानून प्रवर्तन व सुरक्षा में सहयोग मजबूत करना चाहिए।

वहीं, रहमोन ने कहा कि तजाकिस्तान चीन के साथ व्यवहारिक सहयोग मजबूत करना चाहता है और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के राजनीतिक समाधान करने में चीन के प्रयासों की प्रशंसा करता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)