टीकमगढ़, मोहसिन अहमद। जिले में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही के चलते बड़ा हादसा सामने आया है। भगत नगर के आगे कई दिनों से टूटी पड़ी बिजली लाइन को समय पर दुरुस्त नहीं किया गया, जिसके कारण मंगलवार को उसमें अचानक करंट प्रवाहित हो गया। करंट की चपेट में आने से 5 से 6 गौवंश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार विभाग को सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश है और लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बिजली विभाग की लापरवाही से 6 गौवंश की मौत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Saurabh Shukla
5 मई 2026, 08:21 am IST
Saurabh Shukla5 मई 2026, 08:21 am IST
