टीकमगढ़/पलेरा, सोनू विश्वकर्मा। टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र में लवकुश होटल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक युवक बड़ागांव से दवा लेकर अपने घर सोरकी गांव वापस लौट रहे थे, तभी वे इस हादसे का शिकार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रक को जब्त कर मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।




