Monday, March 9, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशइंदौरचंदन नगर क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक हीटर लगा रही महिला की करंट लगने से हुई मौत.....

चंदन नगर क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक हीटर लगा रही महिला की करंट लगने से हुई मौत.....

Post Media
News Logo
PeptechTime
9 मार्च 2026, 01:02 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

इंदौर,रविकांत वर्मा । मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रंग पंचमी के दिन एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। होली खेलने के बाद घर लौटी एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।



पूरा मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के रामानंद नगर का है। यहां रहने वाली छाया रंग पंचमी खेलने के बाद अपने घर पहुँची थी। बताया जा रहा है कि घर पहुँचने के बाद वह इलेक्ट्रॉनिक हीटर लगा रही थी। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुँचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।



मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुँची। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर इसे करंट लगने से हुई दुर्घटना माना जा रहा है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)